राजस्थान में आधी रात 178 आरएएस का ट्रांसफर
पिंकी मीणा को साढ़े 5 साल बाद पोस्टिंग, बीज निगम में घूसकांड के बीच एमडी को हटाया
जयपुर। राजस्थान सरकार ने आधी रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अफसरों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में राजधानी के महकमों से लेकर फील्ड में एडीओ स्तर तक बदलाव किए गए हैं।तीन मंत्रियों के विशिष्ट सहायक (SA) भी बदले गए हैं। 12 एपीओ आरएएस को पोस्टिंग दी गई है, जबकि 5 आरएएस के तबादले रद्द किए गए हैं।
बीज निगम में घूसकांड के खुलासे के बीज प्रबंध निदेशक (MD) को भी बदला गया है। राज्यपाल के उप सचिव का भी ट्रांसफर हुआ है। रिश्वतखोरी के आरोपी में घिरी पिंकी मीणा को भी साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली है।राजस्थान बीज निगम में एमडी का फिर तबादला कर दिया गया है। बीज निगम के कार्यकारी निदेशक गौरव चतुर्वेदी को एमडी बनाया गया है। विनीता सिंह को बीज निगम एमडी पद से सीईओ राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद के पद पर लगाया है।उन्हें 13 मई को ही निगम का एमडी बनाया गया था। बीज निगम के स्वतंत्र निदेशक की घूसकांड में गिरफ्तारी के बाद से संस्था को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं।एपीओ चल रही पिंकी मीणा को करीब साढ़े पांच साल बाद पोस्टिंग मिली है। हाईवे घूसकांड मामले में 2021 से सस्पेंड चल रही थी, पिंकी मीणा को हाल ही बहाल कर एपीओ किया गया था।कोर्ट के आदेशों के बाद उन्हें बहाल किया था। उन्हें सहायक निदेशक, लोक सेवा, प्रशासनिक सुधार समन्वय विभाग, सवाई माधोपुर में पोस्टिंग मिली है। वह इस लिस्ट में कुल 12 एपीओ अफसरों को पोस्टिंग दी गई है।चर्चित आरएएस अफसर डॉ विभु कौशिक को स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के विशिष्ट सहायक (SA) होंगे। कौशिक का राज्य बीमा और प्रावधान नीति विभाग में अतिरिक्त निदेशक से स्वास्थ्य मंत्री के एसए के पद पर तबादला किया है।विभू कौशिक को एसए लगाने के लिए खींवसर ने काफी समय पहले ही उच्च स्तर पर सिफारिश भेज दी थी। कौशिक पहले मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन में ईडी थे, उस वक्त आईएएस नेहा गिरी से विवाद हो गया था।कांग्रेस राज में तत्कालीन कृषि, पशुपालन मंत्री मंत्री लालचंद कटारिया के एसए रह चुके हैं। वहीं, सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के निजी सचिव प्रमोद सीरवी का तबादला एसडीओ, भीलवाड़ा के पद पर किया है।स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत और ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ओटाराम देवासी के एसए बदले गए हैं। खींवसर के एसए बलवंत सिंह लिग्री का तबादला बेवरेज कॉर्पोरेशन के ईडी पद पर किया है।विभू कौशिक का राज्य बीमा और प्रावधान नीति विभाग में अतिरिक्त निदेशक से स्वास्थ्य मंत्री के एसए के पद पर तबादला किया है।देवासी के एसए राकेश कुमार का तबादला भूप्रबंध अधिकारी सीकर के पद पर किया गया है। पशुपालन और डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत के एसए चंदन दुबे का राज्यपाल के उप सचिव के पद पर तबादला किया है।


No comments:
Post a Comment