देवर से अवैध सबंध के चलते पति को उतारा मौत के घाट
तीन दिन से लापता चल रहे राधेश्याम का शव बाग से मिला
मेरठ । थाना पल्लवपुरम के क्षेत्र में देवर से अवैध संबध के चलते एक महिला ने अपने सुहाग को ही देवर क साथ मिलकर मौत की नींद सुला दिया। तीन दिन पूर्व लापता हुआ राधेश्याम का शव ललसाना चौक के पास बाग से बरामद हुआ । पुलिस ने जांच पड़ताल में पाया कि राधेश्याम की पत्नी नीतू के अपने चचेरे देवर परवीन से अवैध संबंध थे। पत्नी ने पति राधेश्याम की परवीन से हत्या करवाई है।
पुलिस हिरासत में प्रवीन ने पुलिस को बताया कि जिस दिन राधेश्याम लापता हुआ था उसी दिन वह अपने दोस्त राहुल के साथ राधेश्याम को लेकर ललसाना चौक के पास बाग में ले गए थे। तीनों ने शराब पार्टी की,जिसमे राधेश्याम को ज्यादा शराब पिलाई गई। जिससे वह बेहोश हो गय। उसके बाद प्रवीन ने अपने दोस्त के साथ मिलकर राधेश्याम का गला घोट दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके से आरोपी फरार हो गए। राहुल तो उस दिन से ही फरार है, जबकि परवीन अपने घर पर था। ताकि पुलिस को उस पर शक ना हो। कॉल डिटेल और मोबाइल पर हुई बातचीत का ब्यौरा के बाद पुलिस ने परवीन और नीतू को पकड़ा कड़ाई से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने हत्याकांड का पूरा राजफाश कर दिया। एसओ पल्लवपुरम दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि हत्यारोपी परवीन और उसकी प्रेमिका नीतू गिरफ्तार है। फरार राहुल और एक अन्य युवक भी जल्द गिरफ्तार होंगे


No comments:
Post a Comment