बर्निंग बना ऑटो , सवारियों ने कूदकर बचाई जान

मेरठ थ्री व्हीलर बर्निंग व्हीकल बन गया। चलते हुए ऑटो में अचानक आग लग गई। आग ऑटो में इतनी तेजी से फैली कि पूरा ऑटो जलने लगा। सवारियों और ऑटो चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। पूरा थ्री व्हीलर जलकर खाक हो गया।
 किठौर गढ़ रोड पर चलते थ्री व्हीलर में अचानक आग लग गई। ऑटो से धुंआ और आग की लपटें उठती देख चालक ने तुरंत ऑटो रोका। चालक जोर से चिल्लाया और सवारियों को कूदने का संकेत किया। गनीमत थी कि ऑटो में 2 से अधिक सवारियां नहीं बैठी थी। दोनों सवारी पुरुष थे। सवारियों ने फौरन ऑटो से कूदकर जान बचाई।ऑटो से आग की लपटें उठती देखकर आसपास भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने बताया कि ऑटो में गैस किट लगी थी। सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली और ऑटो जल उठा। देखते देखते पूरा वाहन तेजी से जलने लगा। वाहन से आग की ऊंची लपटें उठने लगी। आसपास के लोगों ने मिलकर पानी और रेत डालकर बमुश्किल आग पर  काबू पाया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts