महिला कांस्टेबल शिखा की हत्या में फौजी पति अरेस्ट:
दहेज के लिए बेहरमी से पीटता था फौजी पति
बरेली।बरेली के कैंट थाने में तैनात महिला कांस्टेबल शिखा नैन (22 साल) की फौजी पति ने दहेज के लिए हत्या कर दी थी। बुधवार को कैंट पुलिस ने आरोपी फौजी को अरेस्ट कर लिया है। घटना के समय कांस्टेबल के शरीर पर चोटों के निशान मिले थे, मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने बिसरा फोरेंसिक लैब भेज दिया था। कांस्टेबल के भाई ने कैंट थाने में दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मूल रूप से बागपत जिले के गांव लड़वारी गांव निवासी शिखा वर्ष 2019 में पुलिस में कांस्टेबल भर्तीं हुई थीं। शिखा की शादी 7 दिसंबर 2020 को मेरठ निवासी आकाश चौधरी से हुई। आकाश सेना में है, जो बरेली में जाट रेजिमेंट की बरेली यूनिट में तैनात है। आकाश और शिखा कैंट में सेमेट्री लाइन एरिया में रहते थे। शिखा का छोटा भाई सागर चौधरी शिखा के साथ रहता था।सागर जब अपने घर गया। जिसके बाद फौजी पति आकाश चौधरी ने पत्नी शिखा के साथ बेहरमी से पिटाई की। जिसमें कांस्टेबल के शरीर पर चोट लगी। पड़ोसियों ने महिला कांस्टेबल के परिवार को घटना की जानकारी दी। जब कांस्टेबल का भाई पहुंचा तो देखा की शिखा चौधरी का शव बेड पर पड़ा था।
दहेज के लिए किया जाता था परेशान
परिजनों ने कैंट थाना पुलिस को बताया था कि पति आकाश दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट करता था। बरेली के कैंट थाना इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि 15 सिंतबर को शिखा नैन की मौत हुई थी। इस घटना में आरोपी फौजी पति आकाश निवासी मोहम्मदपुर सिस्ट थाना बहसूमा जिला मेरठ को अरेस्ट कर लिया है। आकाश आर्मी में बरेली में तैनात है।
No comments:
Post a Comment