यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023ः कर्टेन रेजर समारोह

 यूपी में करिश्मा करने की क्षमताः सीएम योगी

लखनऊ।सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को बड़ी अर्थव्यवस्था को तैयार करने के लिए क्षमतावान प्रदेश बताया है। नई दिल्ली में मंगलवार को यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के कर्टन रेजर समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश में अब बड़ा करिश्मा करने की क्षमता है।
नई दिल्ली के चाणक्यपुरी के सुषमा स्वराज भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था तैयार करने की क्षमता है। भारत की अर्थव्यवस्था को फाइव ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य को ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका का निर्वाह करना है। इसके लिए राज्य सरकार ने आज वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के आगामी पांच वर्ष के कार्यक्रम को आप सबके सामने प्रस्तुत किया है।
दिल्ली में यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के लिए कर्टेन रेजर समारोह में शामिल होकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था को बनाने के उद्देश्य से हमारी सरकार दस से 12 फरवरी तक लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रही है। जिसमें विदेश से कई बड़ी कंपनियां आएंगी। कई देशों के राजदूतों ने तो अपनी उपस्थिति तय कर दी है।
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के मंत्र को उत्तर प्रदेश ने चरितार्थ किया है। फरवरी, 2023 में आयोजित होने जा रहा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 प्रदेश के आर्थिक विकास एवं समृद्धि को नई ऊंचाइयां प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि  ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समर्थन के लिए हमने 40 से अधिक देशों से संपर्क किया हैं। इसमें से समिट के भव्य आयोजन में हमारे साथ हिस्सा लेने के लिए 21 देशों से सहभागिता के लिए अनुरोध किया है जिसमें नीदरलैंड, डेनमार्क, सिंगापुर, फ्रांस, यूनाइटेड किंगडम और मॉरीशस ने हमारे साथ सहभागिता व्यक्त की है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts