अमूल ,मदर डेयरी के बाद पराग ने भी बढ़ाए दूध के दाम
मेरठ। दीपावली से पहले दूध ने महंगाई में तड़का लगाया हैं। अमूल व मदर डेरी के बाद रविवार को पीसीडीएफ ने पराग के दूध में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है। दो महीने में दूसरी बार दूध के दाम में वृद्धि हुई है।मेरठ में अमूल का अब फुल क्रीम दूध 62 की जगह 64 रुपये प्रतिलीटर हो गया है। यानी अमूल ने 2 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ा दिए है। इससे पहले भी दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी। दूध की कीमत आधी के बाद से बढनी थी लेकिन जैसे ही दूध के रेट बढने की सूचना दुकानदारो तक पहुंची तो उन्होंने आधी रात से पहले ही बढा दिए।
पराग का बढ़े हुए दामों पर दूध आधी रात से मिलेगा। दो माह में दूसरी बार दूध के दाम बढ़े हैं। दूध के दामों में बढ़ोतरी से लोगों की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। माना जा रहा है कि दुग्ध कंपनियों द्वारा कीमतों में वृद्धि के बाद अब निजी डेयरियों में भी दूध की कीमतें बढ़ती तय हैं। दीपावली से पहले दूध के दाम बढ़ने से लोगों को झटका लगा है। इससे महंगाई का बोझ और बढ़ेगा। खुदरा महंगाई दर पहले से रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई है।
पराग दुग्ध संघ गगोल परतापुर मेरठ के जीएम दलजीत सिंह ने जानकारी दी कि किसानों से इस समय महंगी दर पर दूध खरीदा जा रहा है। अब पराग ने एक लीटर फुल क्रीम दूध जिसके दाम 62 रुपये हैं। वह अब 17 अक्तूबर से 64 रुपये में मिलेगा।
स्टैंडर्ड दूध 58 रुपये लीटर के स्थान पर 60 रुपये लीटर मिलेगा। इसके अलावा अमूल दूध ने प्रति लीटर दूध पर दो रुपये की बढ़ोतरी करते हुए आज से नए रेट लागू कर दिए हैं।
अमूल का फुल क्रीम दूध जो पहले 61 रुपये लीटर मिलता था। वह अब 63 रुपये लीटर बिकेगा। अमूल के दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी अचानक हुई है।
डेरी संचालकों ने अपनी डेरी पर बढाए दाम
अमूल ,मदर डेरी के बाद अब पराग के दूध में दो रूपये प्रति लीटर के दाम बढने के बाद डेरी संचालकों ने अपने यहां दूध के दाम प्रति लीटर दो बढा दिए है।


No comments:
Post a Comment