मोबाइल नंबर न देने पर युवती का सिर दीवार में मारा

मेरठ। जिले में छेड़छाड़ की घटनाओं पर काबू पाना पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ है। थाना खरखौदा क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में दुकान पर सामान लेने के लिये एक नाबालिग लडकी से एक युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उनका मोबाइल नंबर मांगा  जब लडकी ने मना कर दिया तो युवक ने नाबालिग लड़की के साथ मारपीट करते हुए दीवार में सिर दे मारा । पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।



खरखौदा के जाहिदपुर गांव की यह घटना शनिवार रात 8 बजकर 55 मिनट की है। मुस्लिम समुदाय की एक लड़की अपने घर से दुकान पर सामान लेने गई थी। पड़ोस में रहने वाले अरविंद ने छेड़छाड़ की। उससे अभद्रता से बात की। बात करने के लिए नंबर मांगा। नहीं देने पर पीटा।
पीड़िता अपने घर की तरफ जाने लगी। जिसके बाद युवक फिर पीछे से आया। फिर से थप्पड़ जड़ दिया। लड़की को धक्का दिया। लड़की जैसे ही उठी। आरोपी से भिड़ने की कोशिश की। तभी युवक ने युवती का सिर दीवार में देकर मार दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस समय गली में एक साइकिल सवार और दूसरा युवक था। दोनों ने बचाने का प्रयास नहीं किया। पीड़िता के पिता ने खरखौदा थाने में तहरीर दी। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि अरविंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts