मतलूब गौड को रालोद ने बनाया जिलाध्यक्ष
ग्रामीण क्षेत्र को मजबूत करने के लिए उज्जवल अरोड़ा को मिली जिम्मेदारीमेरठ। उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल ने अपने नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। रालोद ने पश्चिमी यूपी के 8 जिलों में नए जिलाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी है। इसमें मेरठ की कमान पूर्व जिलाध्यक्ष मतलूब गौड़ को सौंपी है। वहीं आसपास के जिलों में भी पार्टी ने अपने जिलाध्यक्षों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि विधानसभा चुनाव 2022 की तरह रालोद निकाय चुनाव भी सपा के साथ मिलकर लड़ने की तैयारी कर रही है।
रालोद द्वारा घोषित लिस्ट में मेरठ से मतलूब गौड,मथुरा से राजपाल भरंगर, हाथरस से केशव देव चौधरी,मुजफ्फरनगर से संदीप मलिक, बुलंदशहर से अन्नू चौधरी, शामली से वाजिद अली, गौतमबुद्धनगर से जनार्दन भाटी, बिजनौर से नागेंद्र पंवार को जिलाध्यक्ष पद सौंपा है। रालोद के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने क्षेत्रीय अध्यक्षों और मंडल अध्यक्षों की सहमति से ये नाम फाइल किए हैं।
इससे पहले रालोद ने मेरठ में इंद्रवीर सिंह भाटी और सहारनपुर में प्रभात तोमर को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। आगरा में कुंवर चंद रावत, अलीगढ़ में भगवती प्रसाद सूर्यवंशी पूर्व विधायक, मुरादाबाद में डॉ. तारिक अली सिद्दकी, बरेली में जफर मंसूरी को पार्टी मंडल अध्यक्ष बना चुकी है। लखनऊ में आशीष तिवारी, मेरठ में दिलशाद सैफी, मेरठ देहात में उज्जवल अरोड़ा और गाजियाबाद में रेखा चौधरी को महानगर अध्यख नियुक्त किया था।


No comments:
Post a Comment