भाजपा की तरह तरह सोच वाली समाजवादी पार्टी:- इमरान मसूद

   निगम चुनाव से पूर्व कार्यकर्ताओं को हौसला बढ़ाने के मेरठ पहुंचे
 मेरठ। शनिवार को सपा छोड़कर बसपा का दामन थामने वाली इमरान मसूद शनिवार को मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने बसपा के पार्टी कार्यालय में ब्लॉक स्तर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि समाज पार्टी भाजपा सोच जैसे वाली पार्टी है।
 मीडिया से बात करते हुए सपा कहा कि बसपा के अलावा कोई विकल्प प्रदेश नहीं है। जो भाजपा के साथ लड सके। सपा ने2022में जिस प्रकार से मौहाल बनाया कि जिससे चुनाव नतीजों ने सपा की कलाई खोल कर रख दी। हमारे तमाम वोट डालने के बाद भी सपा ११२ अधिक सीटें प्राप्त नहीं कर सकी। जहां उसे जितना चाहिए था वहां पर भी सपा के प्रत्याशी हारे। जहां पर वह थे वही के प्रत्याशी ही विजयी हुए । इटावा , मैनपुरी , व  कन्नौज व फिरोजाबाद  जो सपा के गढ़ थे। वहां भी हारने का काम हुआ।
 सपा  छोड़कर बसपा को दामन थामने के सवाल पर इमरान मसूद ने बेबाक कहा कि कांग्रेस में हमने बहुत कोशिश की इसका कुछ आधार बन सके। लेकिन वह आधार बन नहीं सका। उत्तर प्रदेश के अंदर ईमानदारी से चाहिए थे यूपी भाजपा की सरकार हटनी चाहिए। उसी ईमानदारी के साथ उन्होंने कांग्रेस के सभी पदों को त्यागते हुए सपा को दामन थामा ।
  टिकट बांटने तक सीमित रखा गया
 इमरान मसूद ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सब कुछ छोड़कर सपा में आने के बाद भी वह टिकट बांटने तक सीमित रहे। उन्हें चुनाव लडने के लिये टिकट नहीं दिया। सपा ने मेरे त्याग की इत्हा कर दी। सपा अपने -अपने खडी रह गयी। जब इतना करने के बाद सपा की स्थिति और खराब हो जा रही है। तो  उन्होंने सपा से किनारा लिया।
 इतना वोट बसपा को डालवा दिया होता तो प्रदेश में बसपा की सरकार होती
 इमरान मसूद ने साफ कहा अगर मुस्लिम वोट अगर बसपा को पडा होता तो आज प्रदेश में सपा की सरकार होती। उन्होंने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव में बहन के नेतृत्व में बसपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। उनकी शुभकामना है 2024 में  बहन मायावती देश का नेतृत्व करे। उन्होंने साफ कहा दो कम्यूनिटी अगर एक साथ आ जाए तो बसपा प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों में सरकार बनाएगी ।
  इतनी मेरी औकात नहीं -मसूद
 बसपा के चुनावी गठबंधन पर जब इमरान मसूद से बात की गई तो उन्होंने कहा इतनी उनकी औकात नहीं है। इसका निर्णय बहन ही करेगी। मदरसो पर सवाल पर उन्होंने कहा किसी विपक्षी दलों के नेताओं में से बसपा की बहन मायावती ने केन्द्र सरकार से सवाल किया है। सरकार ने मदरसों को सर्वे कराया है। उनमें से 7500 मदरसे को फर्जी चलते बताए है। क्या उन मदरसों को अनुदान सूची में शामिल करेगी। बहन ने कितनी बडी बात कही है। वोट तो सब मांगने तैयार है। लेकिन किसी दल के नेता ने केन्द्र से सवाल नहीं किया है।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts