मानसिक बीमारी से बचने के लिए तनाव, अवसाद,व चिंता से दूर रहें: डा. कमलेन्द्र
सुभारती मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन
मेरठ, 16 अक्टूबर 2022। अगर किसी को मानसिक बीमारी है तो उसे अपने तनाव,अवसाद ,गहन चिंता आदि को नियंत्रित करने की आवश्यकता है। मानसिक रोगी से दूरी बनाने के बजाए उसकी भावना को समझ कर उसकी परेशानी दूर करनी चाहिए, ताकि वह उस बीमारी से बाहर आ सके। उक्त बातें जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेन्द्र किशोर ने सुभारती मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग विभाग में छात्राओं के बीच कहीं।राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा शनिवार को सुभारती मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग विभाग में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के तहत नर्सिंग की छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ कामलेन्द्र किशोर,डा. विभा नागर, डा. विनीता मौजूद रहीं।
डा. कामलेन्द्र ने बताया मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नर्सिग की छात्रओं और अन्य लोगों के बीच मानसिकस्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। उन्हें बड़े पैमाने पर मानसिक स्वास्थ्य संवर्धनगतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है।
मनोचिकित्सक डा. विनीता ने बताया- मानसिक स्वास्थ्य के लिए जनमानस को जागरूक व प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अधिक जानकारी व इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं।इसका उपचारसंभव है । उन्होंने बताया मानसिक रोगी से दूरी नहीं बनानी चाहिए ।
जिला अस्पताल की मानसिक रोग विशेषज्ञ डा विभा नागर ने बतायामानसिक स्वास्थ्य समस्या के कई कारण हैं जिनसे यह रोग बढ़ता है। प्रारंभिक लक्षणोंपर गौर करें तो किन्हीं कारणों से नींद न आना या देर से आना, भूख में कमी, तनाव, उलझन, घबराहट आदि का रहना, व्यवहार में प्रतिनिराश रहना, बार.बार आत्महत्या का विचार आना, उदासी, लोगों से दूर रहना, चिड़चिड़ापन आदि कईप्रकार की समस्या होती हैं।
उन्होंने बताया -किसी को मानसिक बीमारी है तो उसे अपने तनाव, अवसाद,गहन चिंता आदि कोनियंत्रित करना चाहिए, नियमित स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनीचाहिए, पौष्टिक आहार लें व और नियमित व्यायाम करें। कार्यक्रम का संचालन नर्सिंग कालेज की प्राचार्या रिटायर्ड कैप्टन डा. गीता कालेज की सह प्राचार्य उर्मिला सिंह ने किया। इस दौरान नर्सिग कालेज की छात्राओं ने अतिथियों को तुलसी का पौधा भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान डा. भारती, असि. प्रो. अरुण, राजा सैम, शिवानी, सोनू आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment