सड़क पर न रखी जाएं मूर्तियां सीएम योगी

 बोले- सुरक्षा के हों पुख्ता इंतजाम

गोरखपुर।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपावली एवं छठ पर्व के अवसर पर कोई भी मूर्ति सड़क पर न रखी जाए। मूर्तियां अपनी परंपरागत जगह पर ही रखी जाएं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। अराजकता करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो।
दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ गोरखनाथ मंदिर में बैठक कर रहे थे। उन्होंने बाढ़ की स्थिति के बारे में पूछा तो सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता परिकल्प एवं नियोजन नरेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि नदियों में पानी कम हो रहा है। सरयू खतरे के निशान से नीचे आ गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन क्षेत्रों में बाढ़ का पानी जमा है, पानी उतरने के बाद वहां विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। सफाई अभियान चलाकर संक्रामक बीमारियों का खतरा कम किया जा सकता है।
समय से पूरा कराएं सभी विकास परियोजनाएं
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। जीडीए उपाध्यक्ष की ओर से भावी योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा की गई। नया गोरखपुर एवं अन्य योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को बताया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास परियोजनाओं को समय से पूरा किया जाए। बैठक के दौरान जिले में तैनात हुईं नई ज्वाइंट मजिस्ट्रेट 2020 बैच की आइएएस अधिकारी नेहा बंधु एवं आइपीएस मानुष पारिक ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
इमानदारी से काम करने की दी सलाह
मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों को ईमानदारी से काम करने की सलाह दी। इस दौरान एडीजी जोन अखिल कुमार, डीआइजी जे रविन्दर गौड, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, सीईओ गीडा पवन अग्रवाल, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, एसपी सिटी कृष्णा विश्नोई आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts