सराफा बाजार में गाजियाबाद पुलिस का छापा, सर्राफ को ले गई अपने साथ

 


मेरठ। गाजियाबाद के साहिबाबाद थाने की पुलिस देहली गेट थाने पहुंची। उनके साथ एक बदमाश भी था। पुलिस ने बताया कि दो माह पहले एक घर में 10 लाख रुपये की चोरी हुई थी। गिरफ्तार बदमाश ने बाजार में एक सर्राफ को करीब चार लाख रुपये का सोना बेचा था। स्थानीय पुलिस टीम के साथ सराफा बाजार पहुंची और व्यापारी को हिरासत में ले लिया। आसपास के व्यापारियों ने विरोध किया और टीम को घेर लिया। स्थानीय पुलिस ने व्यापारियों को समझाया। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस सर्राफ को ले गई है।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts