ब्रेस्ट हेल्थ कैप महिलाओं के लिये समर्पित किया

स्क्रीनिंग के माध्यम से इसकी रोकथाम संभव

 मेरठ। न्यूटिमा हॉस्पिटल में डिपार्टमेंट ऑफ रेडियोलॉजी व प्रशस्ति के सहयोग से ब्रेस्ट कैंप का आयोजन किया गया। कैंप को महिलाओं के लिये समर्पित किया गया।
 कैंप में जानकारी देते हुए डॉ सुधि अग्रवाल ने बताया कि स्तन कैंसर का खतरा भारत में लगातार बढ़ रहा है। यह अब महिलाओं में भी सबसे अधिक पाया जाने वाला सबसे अधिक घातक कैंसर है। उन्होंने बताया स्क्रीनिंग के माध्यम से इसकी रोकथाम संभव है। महिलाओं में जानकारी का अभाव होने के कारण इसका पता सही समय से लगा पाती है।उन्होंने बताया शुरुआत जांच पकड़ में आने पर इसका उपचार संभव है। उन्होंने बताया अब १६ से १८ साल की लड़कियों में ब्रेस्ट कैंसर बढ़ गया है। इसका सबसे बड़ा कारण हमारी जीवन शैली में बदलाव है। बढ़ती उम्र में बदलाव व जेनेटिक के कारण ब्रेस्ट कैंसर हो रहा है। मोटापा, निकोटिन व देरी से शादी भी इसका कारण बना हुआ है। उन्होंने बताया  ब्रेस्ट में गांठ होने पर उसकी जांच आवश्यक करानी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान डा मीना बैम्बी द्वारा मैमोग्राफी मशीन को लांच किया गया। यह मशीन स्तन कैंसर का पता लगाने में काफी सहायक होती है। इस मौके पर डॉ संदीप गर्ग, डॉ रोहित काम्बोज, डॉ शालीन शर्मा, डॉ शरत चन्द्र गर्ग, डा एस के डोगरा, डा प्रियंका गर्ग, डॉ प्रियांक गर्ग, डा विनोद कुमार शर्मा, डा अमित उपाध्याय आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान  आयी शिक्षिकाओं को ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

Attachments area

No comments:

Post a Comment

Popular Posts