टॉवर का विरोध करने पहुंचे पार्षद पति की पुलिस ने की  पिटाई

  मामला फंसता देख पुलिस ने जबरन पार्षद व पति से लिखवाया
 मेरठ।  थाना मेडिकल क्षेत्र के सॉई कालोनी में टॉवर लगाने का विरोध करने पहुंचे  भाजपा के पार्षद पति की कालोनी के लोगों के साथ पुलिस ने पिटाई कर डाली। पुलिस ने पार्षद पति को गाडी में डालने का प्रयास किया। लोगों के  विरोध के चलते पुलिस को अपने पैर वापस खिचने पडे। मामला पता चलने पर  भाजपा नेता पार्षद पति के घर पर पहुंचे। इस मामले में भाजपा नेताओं के द्वारा एसओ को हटाने के लिये रणनीति बनायी जा रहीहै।
   क्लाउड नाइन के पीछे सांई कालोनी में शेरगढरी निवासी राजू की बहन का मकान बन रहा है। उसी मकान में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। जिसका वहां के रहने वाले विरोध कर रहे है। शनिवार को लोगों की शिकायत पर पार्षद पति जगपाल सिंह व उनकी पार्षद पत्नि सुमन सांई कालोनी पहुंचे। दोनो टॉवर लगाने का विरोध करना आरंभ कर दिया। इसी बीच राजू की बहन ने पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची मेडिकल थाने की पुलिस ने टॉवर हटाने के बजाय पार्षद पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए पुलिस जीप में डालने का प्रयास किया। जिस पर पार्षद सुमन ने इसका विरोध करते हुए शेरगढी के लोगो को बुला लिया। लोगों ने पहुंचते ही हंगामा आरंभ कर दिया। क्षेत्रवासियों ने पुलिस को खरी खोटी सुनाते हुए कहा जिस पर कार्रवाई करने चाहिए उस पर कार्रवाई के बजाय आप पार्षद पति को उठा कर थाने में ले जा रहे हो। इस पर मामला बढ़ता देख पुलिस आनन फानन में पार्षद पति व पार्षद से कागज पर समझौते के साइन कराए।वही पार्षद पति की पिटाई की बात जैसे ही भाजपा नेताओं को पता चली तो पार्षद नरेन्द्र राष्ट्रवादी,  संजीव पुंडीर, अरुण वशिष्ठ आदि नेता पार्षद पति के घर पर पहुंचे। इस मामले में भाजपा के सांसद व विधायकों को अवगत करा दिया गया।  
 इनका कहना है
 पार्षद सुनम का कहना था वह अपने पति के साथ सांई कॉलोनी में एक मकान में लग रहे टावर को विरोध करने के लिये गये।  लेकिन वहां पर पहले से मौजूद मेडिकल थाना पुलिस ने उनके व उनके पति के साथ अभ्रदता की। उनके पति को पुलिस जीप में डालने का प्रयास किया।
 थाना मेडिकल एसओ बच्चू सिंह ने बताया कि पार्षद पति जगपाल ने शराब का सेवन किया हुआ था। उसे समझाने का प्रयास किया जा रहा था। लोगों के कहने पर उसके छोड दिया गया।
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts