भीख नहीं मांगी तो पति ने पत्नि पीटकर निकाला

पुलिस से मदद मांगने पहुंची पीड़िता
मेरठ। पति -पत्नि की रिश्ता बडा नाजुक होता है। लेकिन इस रिश्ते में अब दरार पडनी आरंभ हो गयी है। थाना लिसाड़ी गेट के लक्खीपुरा में  एक व्यक्ति अपनी पत्नी को पीटकर इस लिए घर से बाहर निकाल दिया कि उसने भीख मांगने से मना कर दिया है। अब पीडित महला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगायी है।
लक्खीपुरा की फरजाना ने थाना लिसाड़ी गेट थाने में अपने पति के खिलाफ  शिकायत  करते हुए पुलिस को बताया कि 13 साल पहले तस्लीम से उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से ही तस्लीम कोई काम नहीं करता। सारा दिन घर में रहता है। जब भी पत्नी उससे काम के लिए कहती तो उससे मारपीट करता है। भीख मंगवाता है। जो मना करती हूं तो कहता है कि घर से निकाल दूंगा। इस बार उसने घर से निकाल दिया।
पीड़िता ने कहा कि उसके आगे पीछे कोई नहीं है। न भाई, बहन, मां कोई नहीं जहां वो चली जाए। पुलिस से सुरक्षा और न्याय की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि पति के अलावा जंवाई और सौतेली बेटी ने भी उससे मारपीट की है। घर से हाथ पकड़कर निकाल दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts