किश्तवाड़ में भूस्खलन, चार लोगों की मौत

जम्मू (एजेंसी)।
किश्तवाड़ जिले में हुए भूस्खलन से द्राबशाला-रातले जलविद्युत परियोजना स्थल के पास कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी और जेसीबी संचालक समेत चार लोगों की मौत हो गई और छह अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है। जेसीबी संचालक की पहचान मनोज कुमार के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत और बचाव कार्य खत्म हो गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक घायल अवस्था में एक पुलिस उप निरीक्षक और जेसीबी संचालक समेत चार लोगों को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चारों ने दम तोड़ दिया। मजदूर परियोजना स्थल के पास लिंक रोड के निर्माण पर काम कर रहे थे। तभी भूस्खलन हुआ।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts