जीवन में आगे बढ़ने के लिए जरुरी है स्वयं पर विश्वास करना. डॉ. राखी आनंद


मेरठ। उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ, गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के द्वारा विभाग के विद्यार्थियों के लिए मीडिया में उद्यमिता विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रुप में नज़ीबाबाद से आई हुई सिने अदाकारा, समाजसेविका एवं सफल चिकित्सक डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने विद्यार्थीयों को संबोधित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द  के छायाचित्रों के सम्मुख विभागाध्यक्ष प्रो.;डॉ.एस सी थलेड़ी, विभाग की अकादमिक समन्वयक डॉ. गुंजन शर्मा एवं उद्यमिता विकास प्रकोष्ठ के प्रभारी राम प्रकाश तिवारी, शुभम् कुमार साह आदि के द्वारा दीप प्रज्जवलन करके किया गया।

ं डॉ. राखी आनंद ने अपने संबोद्धन में विद्यार्थियों को अपने जीवन से जुड़ी विभिन्न घटनाओं को बताते हुए यह बताया कि हमें यदि जीवन में आगे बढ़ना है तो हमेशा अपने ऊपर दृढ़ विश्वास रखते हुए अपनी गलतियों से सीखते रहना चाहिए। इस दौरान डॉ. अग्रवाल ने कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक सोच रखनी चाहिए।इस कार्यक्रम का संचालन तृत्तिय वर्ष की छात्रा कोमल बैसला के द्वारा किया गया।

इस दौरान विभाग में सहायक आचार्य राम प्रकाश तिवारी, शुभम् कुमार साह, एवं संजय जुगरान, दीपक सिंह, कपिल गिल, संजय पाल, प्रिंस चौहान, करन सिंह आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी के साथ ही अमन शर्मा, हर्ष बसुटा, वर्णिका गोस्वामी, भूमि कुमारी, रुपल रोशवाल, मानी त्यागी, पुष्पेंद्र, विशेष शर्मा, हर्षुल शर्मा, छैना त्यागी, अर्पित उपाध्याय, कोमल बैंसला, सुमिया इम्तियाज, निकेत कुमार, आस्था श्रीवास्तव, भारती सिंह,शुभम भार्गव, निखिल गौड़, शाकिब आदि विद्यार्थी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts