मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे मोदी सरकारः लालू यादव
राजद के 12वीं बार चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्षसभी दलों से की एकजुट होने की अपील
नई दिल्ली (एजेंसी)।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के लगातार 12वीं बार निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए है। हालांकि, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए उनके अलावा अन्य किसी ने भी नामांकन नहीं किया था। एक बार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही लालू यादव भाजपा पर हमलावर हुए और कहा कि मोदी सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को एकसाथ आना होगा, जो कोई साथ नहीं आएगा देश उसे माफ नहीं करेगा।
आरजीडी की बैठक में लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे। साथ ही मोदी सरकार को मूली की तरह उखाड़ फेकेंगे। भाजपा ने पूरे देश में पूरे समाज को सांप्रदायिक बना दिया है। हम खड़े होते है तो ईडी और सीबीआई का छापा लगवा दिया जाता है।
लालू ने कहा कि तमाम राजनीतिक दल को एकजुट होना होगा। अगर कोई नहीं आता है तो उसे देश माफ नहीं करेगा। सभी को एक करने की दिशा में कदम बढ़ाया तो सीबीआई का छापा शुरू हो गया। कभी ईडी की छापेमारी करा दी जाती है।
मुलायम सिंह यादव के निधन पर लालू यादव ने गहरा शोक जताया है। लालू यादव 11 अक्तूबर को इलाज के लिए सिंगापुर जा रहे हैं। लालू यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में उनके बेटे तेजस्वी यादव शामिल होंगे। बता दें कि तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री हैं।
No comments:
Post a Comment