पुल पर बाइक खड़ी कर वकील ने गोमती में लगाई छलांग

  अगले महीने होनी थी शादी, एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी

लखनऊ।
राजधानी में गांधी सेतु पर बाइक खड़ी कर एक युवा वकील ने गोमती में छलांग लगा दी। र‍िवर फ्रंट के पास वकील को छलांग लगाते देख भारी भीड़ जमा हो गई। अभी युवक का शव नहीं म‍िला है। स्‍वजनों का आरोप है क‍ि सूचना देने के बाद भी एसडीआरएफ की टीम दो घंटे बाद मौके पर पहुंची।  
गोमती नदी में गुरुवार सुबह क़रीब 11 बजे  गोमती नगर के वास्तुखंड निवासी नासिर मंसूर ने छलांग लगा दी। स्थानीय लोगों ने तत्‍काल इसकी जानकारी हजरतगंज पुलिस को दी। वही स्‍वजनों का आरोप है की सूचना देने के बाद भी एसडीआरएफ़ की टीम क़रीब दो घंटे बाद पहुंची। बता दें क‍ि 32 वर्षीय नासिर की अगले महीने शादी होनी थी। एसडीआरएफ़ की दो टीमें तलाश कर रही हैं। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हो सका था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts