मनी लान्ड्रिंग मामला

- छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी सहित 3 गिरफ्तार
नई दिल्ली (एजेसीं)।
छत्तीसगढ़ के बड़े अधिकारियों और नेताओं पर ईडी और आईटी की टेढ़ी नजर है। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से कई बड़े अफसरों और नेताओं के जहां लगातार छापेमारी हो रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ के आईएएस अधिकारी समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने आईएएस समीर विश्नोई को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इनके अलावा एजेंसी ने इंद्रमणि समूह के सुनील अग्रवाल और व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी के रिश्तेदार लक्ष्मीकांत तिवारी को भी गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि आईएएस समीर बिश्नोई के घर बड़े पैमाने पर कैश मिला था। समीर बिश्नोई के साथ कोल व्यापारी लक्ष्मीकांत तिवारी और सुनील अग्रवाल की गिरफ्तारी भी हुई है। इन्हें आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts