नि:शुल्क कपड़े वितरण अभियान चलाया, डीएम ने किया शुभारंभ
मेरठ। शनिवार को खालसा हेल्प फाउंडेशन द्वारा नि:शुल्क कपड़े वितरण अभियान चलाया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने आवास से वस्त्रों से सुसज्जित वाहन को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस दौरान डीएम ने कहा, असहाय एवं गरीबों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार हरप्रीत सिंह मान ने डीएम को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अभियान में परमवीर सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में रहें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरप्रीत सिंह मान ने इस अभियान के बारे में बताया, धनतेरस से दिवाली वाले दिन तक मेरठ के जरूरतमंद लोगों के झुग्गी-झोपड़ियों, घर-घर जाकर नि:शुल्क वस्त्र वितरण खालसा हेल्प फाउंडेशन द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तेज सिंह, राष्ट्रीय प्रभारी रिंकु कुमार, राष्ट्रीय काउनस्लर विभोर शर्मा, राष्ट्रीय सचिव शुभम राणा, राष्ट्रीय सब-मीडिया प्रभारी तेजबीर सिंह, जिÞला कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव सिंह, हरगोबिंद सिंह, रणजीत सिंह खालसा, तुलसी राम अरोरा, जसप्रीत सिंह, सूखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह, बिशन लाल आदि मौजूद रहें।



No comments:
Post a Comment