चार दिन से लापता युवक का शव ओडियन नाले से मिला
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका ,अज्ञात में तहरीर दी
मेरठ। गुरुवार दोपहर को 30 साल के युवक का शव नाले में मिलने से हड़कंप मच गया । शव मिलने के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। शव मिलने के 3 घंट बाद युवक की पहचान सुहेल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक 4 दिन से लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

लिसाड़ीगेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी निवासी सुहेल पुत्र मोहम्मद अयूब निवासी रंगाई का काम करता था। 4 दिन से युवक लापता था परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। परिजनों ने बताया कि युवक कई कई दिन घर नहीं आता था। युवक नशा करने का आदी था। गुरुवार को निगम के कर्मचारी जेसीबी से नाले की सफाई कर रहे थे। तभी क्रेन के पंचे में एक युवक का शव दिखाई दिया। सूचना ब्रहमपुरी पुलिस को दी गयी। शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शिनाख्त के लिये आसपास के लोगों को सूचना किया। जिसके बाद मृतक सुहेल के परिजन वहां पहुंचे। परिजनों ने बताया कि हो सकता है युवक की हत्या कर शव फेंका गया है।जिसके इंस्पेक्टर ने कहा कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। वही पुलिस ने अज्ञात में परिजनों की तहरीर पर तहरीर ले ली है।

No comments:
Post a Comment