तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने किया श्री रामलला की दर्शन अवधि में बढ़ोतरी

अब जागरण व भोग आरती में शामिल हो सकेंगे 30-30 श्रद्धालु

अयोध्या। 

रामलला के दर्शन अवधि व आरती की अवधि में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने  बदलाव किया है। श्री रामजन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी। श्री राम लला की जागरण आरती सुबह 6:30 बजे होगी। जिसमे 30 भक्त जागरण आरती में शामिल हो सकेंगे। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैंप कार्यालय पर जागरण आरती के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। सुरक्षा मानक को पूरा करने के बाद 30 भक्तों को जागरण आरती में प्रवेश दिया जाएगा। रामलला के दर्शन अवधि में भी बढ़ोतरी की गई है। सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक श्रद्धालु  रामलला का दर्शन कर सकेंगे। भोग आरती में भी 30 भक्त शामिल हो सकेंगे।12:00 बजे दोपहर में भोग आरती होगी। 2:00 बजे पुनः  दूसरी पाली में रामलला का कपाट खुलेगा। शाम 7:00 बजे तक श्रद्धालु रामलला का दर्शन कर सकेंगे। शाम 7:30 बजे होगी सांय काल भोग आरती। भोग आरती में 60 राम भक्त सामिल हो सकेंगे। जिसके लिए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कैंप कार्यालय से प्रवेश पत्र लेना होगा। 29 अक्टूबर से श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट दर्शन अवधि में विस्तार करेगा। पूर्व में सुबह 7:00 से 11:00 और शाम 2:00 बजे से 6:00 बजे तक  रामलला का दर्शन होता था। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के गठन के बाद से रामलला के दर्शन अवध में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन ऋतु में बदलाव नही किया। स्थाई तौर पर समय अवधि मे यह बढ़ोतरी की गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts