मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष
खड़गे को मिले 7897 वोटनई दिल्ली (एजेंसी)।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए जबकि शशि थरूर को एक हजार के आसपास ही वोट मिले। एजेंसी के मुताबिक, 416 वोट खारिज हो गए।
गौरतलब है कि 24 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हैं। बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ हमारी इकलौती पार्टी है जिसमें चुनाव और चुनाव आयोग होता है। मैंने मधुसूदन मिस्त्री जी के साथ काम किया है। चुनाव आयोग के सामने मुद्दे को ले जाया जाएगा, जो फैसला लेगा।
यूपी में सभी वोट अवैध घोषित करने की मांग
चुनाव में धांधली को लेकर मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में यूपी में सभी वोट को अवैध घोषित करने की मांग की गई है।
.jpg)

No comments:
Post a Comment