इमरान मसूद ने छोड़ी सपा, अब करेंगे हाथी की सवारी
मायावती की मौजूदगी में किया ऐलानलखनऊ। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले इमरान मसूद आज बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती की मौजूद में बसपा में शामिल हो गए हैं। बसपा प्रमुख मायावती ने इसकी जानकारी दी।
मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश व खसकर पश्चिमी यूपी की राजनीति में इमरान मसूद एक जाना-पहचाना नाम है, जिन्होंने आज अपने करीबी सहयोगियों के साथ मुझसे मुलाकात की और वे समाजवादी पार्टी छोड़कर, अच्छी नीयत व पूरी दमदारी से काम करने के वादे के साथ, बीएसपी में शामिल हो गए, जिसका तहेदिल से स्वागत है।
साथ ही, पार्टी में काम करने के इनके जबर्दस्त जोश व उत्साह को देखकर आज ही उन्हें पश्चिमी यूपी बीएसपी का संयोजक बनाकर वहां पार्टी को हर स्तर पर मज़बूत बनाने व खासकर अकलीयत समाज को पार्टी से जोड़ने की भी विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई।


No comments:
Post a Comment