सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा, कलश यात्रा के साथ हुई प्रारंभ
सरधना (मेरठ) सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का आयोजन 10 सितंबर को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया । यह कार्यक्रम 16 सितंबर तक चलेगा । यह जानकारी बालाजी गैस एजेंसी के संचालक सुधांशु गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि 10 सितंबर प्रातः 9 बजे देवी मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर बालाजी गैस एजेंसी पहुंची यहां सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का प्रारंभ किया गया । कथा का कार्यक्रम प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगा । वृंदावन से आए कथा वाचक पंडित श्री कृष्ण गौतम जी द्वारा कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक ज्ञान दिया गया। यह सात दिवसीय कथा एवं पूजन का कार्य स्वर्गीय श्री राजेश चंद्र गोयल उनकी पत्नी श्रीमती शारदा गोयल पुत्रवधु श्रीमती पूनम गोयल उनकी पुत्री गुंजन गोयल बंसल की आत्मा की शांति के लिए किया जा रहा है । कथा के मुख्य यजमान सुधांशु गोयल उनके दामाद तरुण बंसल सर्राफ, पुत्री श्रीमती रिशु गर्ग, दामाद श्रेय गर्ग, पुत्री श्रीमती राधिका अग्रवाल, दामाद विभोर अग्रवाल, भाई हिमांशु गोयल एवं श्रीमती नीरज गोयल, पुत्र राम अग्रवाल, पौत्र प्रिंस अग्रवाल, पुत्री आयुषि अग्रवाल, दामाद निशांत अग्रवाल, पुत्री अनुषी अग्रवाल, दामाद शोभित अग्रवाल, रहे । गायक नरेंद्र कुमार, के साथ महेश कुमार ने ढोलक, व विष्णु ने पैड पर अपनी भूमिका निभाई । इस अवसर पर श्रीमती संतोष श्रीमती लता श्रीमती गीता श्रीमती शिक्षा संगीता शर्मा अंजू अग्रवाल रेखा शर्मा रामा बाला अंजली मित्तल रिचा अलका सुमन संतोष गुप्ता आदि महिलाओं ने धर्म लाभ उठाया। कथा के बाद प्रसाद वितरण किया गया। बैंड बाजों के साथ निकाली गई कलश यात्रा के दौरान बालाजी गैस एजेंसी के मैनेजर वीरेंद्र वर्मा अशोक कुमार, गुड्डी, एलिना, आंचल, संजय, आदि का विशेष सहयोग रहा।


No comments:
Post a Comment