श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर छपरौली रथयात्रा बैंड बाजे ढोल नगाड़ों व झांकियों के साथ निकली
छपरौली/बागपत 

कस्बा छपरौली में पर्युषण महापर्व के आयोजन की भव्य रथयात्रा महोत्सव 2022 श्री 1008 महावीर दिगंबर जैन मंदिर छपरौली रथयात्रा बैंड बाजे, ढोल नगाड़ों व झांकियों के साथ मुख्य बाजार टांडा बड़ौत मार्ग से होते हुए जैन धर्मशाला व पांडुक शिला पर श्री जी का अभिषेक एवं पूजन किया तथा श्री महावीर जैन मंदिर पर आकर रथ यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बाहर से आए अतिथि गणों हेतु भोजन की व्यवस्था की गई तथा कमेटी की ओर से उनका सम्मान किया गया।

रथ यात्रा के पात्र: सोधर्म इंद्र लाला वीरसेन जैन, सुबोध जैन, मनोज जैन आदि निवासी शांति मोहल्ला दिल्ली रहे। सारथी लाला नेमचंद जैन मोनू जैन डिस्पोजल वाले रहे।
 कुबेर इंद्र- लाला जयचंद राय, सुनील जैन मुरारी परिवार वाले रहे।
 ईसान इंद्र- लाला नत्थू लाल, निश्चल जैन उस्मानपुर दिल्ली रहे।
 सानत इंद्र- राजू जैन, दीपक जैन दिलशाद गार्डन दिल्ली रहे। रथ यात्रा के दौरान राजेश जैन, अखिल जैन, राजीव जैन, पीयूष जैन, राहुल जैन, मुनेंद्र जैन, शुभम जैन, सौरभ जैन, विनोद जैन, विकास जैन, राकेश जैन आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts