जेलों में आर्गेनिक जैविक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा: भारद्वाज

मेरठ। जेलों में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए उप्र अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति से मुलाकात की। इससे होने वाले के बारे में चर्चा की।

उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिती के प्रांतीय सह सचिव विजय भारद्वाज ने बताया, जेल मंत्री से जेलों में बंदियों के सुधार संबंधित विभिन्न विषयों पर गहरी मंत्रणा की। उत्तर प्रदेश के जेलों में आर्गेनिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने एवं जेलों में बंद कैदियों को प्रशिक्षित कर उन्हें आर्थिक रुप से सबल बनाने के विषय पर बात की, साथ ही जेल मंत्री को आर्गेनिक खेती से प्राप्त होने वाले राजस्व के बारे में बताया। साथ ही उत्तर प्रदेश के जिलों जेलों को आदर्श कारागार बनाने की दिशा में जेल प्रशासन के साथ सार्थक सहयोग करने की बातें कही। वहीं बंदियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं पुर्नवासन के विषय को भी जेल मंत्री के समक्ष रखा। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिती से नवनियुक्त जेल सचिव एवं पर्यवेक्षक रंजीत गिरि, मेरठ मंडल इकाई एवं संजीव प्रजापति को बरेली मंडल सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बनने पर शुभकामनाएं दी गई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts