वेक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में किंडरगार्टन के बच्चों की जंगल पार्टी

 गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों की आंतरिक प्रतिभाओं के विकास में योगदान मिलता है - डॉ अंजुल गिरि
मेरठ।  शनिवार को दिल्ली-रुड़की बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में किडर-गार्टन के बच्चों की जंगल पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार के जानवरों की वेशभूषा में अपना परिचय दिया और नृत्य भी किया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि एवं स्कूल की प्रधानाचार्य संजया वालिया ने किया।




कार्यक्रम में बच्चों ने यह संदेश दिया कि हमें जानवरों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए क्योंकि उन्हे भी जीने का अधिकार है इसलिए हमें उन्हें मारना भी नही चाहिए। कार्यक्रम के अंत में स्कूल की चेयरपर्सन डा. अंजुल गिरि एवं स्कूल की प्रधानाचार्य संजया वालिया ने बच्चों का प्रोत्साहन बढाते हुए कहा कि हमे जानवरों नही मारना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पेड़ भी लगाने चाहिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कोर्डिनेटर चारू डूडेजा, प्रीति बंसल, शैली तिवारी एवं टीना यादव का योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts