नए भारत के विकास में विज्ञान की अहम भूमिकाः पीएम
सेंटर-स्टेट साइंस कान्क्लेव' का किया उद्घाटननई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि आज 21वीं सदी के नए भारत के विकास के लिए विज्ञान सभी क्षेत्रों के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। देश में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अपनी तरह का यह पहला कान्क्लेव केंद्र-राज्य समन्वय और सहयोग तंत्र को मजबूत करेगा।
पीएम ने कहा कि जब ज्ञान और विज्ञान से हमारा मेल होता है तब संसार की सभी संकटों से मुक्ति का रास्ता अपने आप खुल जाता है। उन्होंने कहा कि समाधान और नवाचार का आधार विज्ञान ही है। इसी प्रेरणा से आज का नया भारत, जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान के साथ ही जय अनुसंधान का आह्वान करते हुए आगे बढ़ रहा है।
एक राज्य को दूसरे से सीखने की नसीहत
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कहा कि इस अमृत काल में भारत को अनुसंधान और नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाना है। उन्होंने कहा कि राज्यों को अन्य राज्यों से सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाना चाहिए, चाहे वो विज्ञान संबंधी हो या कुछ और। यह देश में विज्ञान आधारित विकास कार्यक्रमों का समय पर और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम होगा।


No comments:
Post a Comment