मेडिकल कालेज में प्रिवेंटिव थेरपी एवं मल्टी ड्रग रेसिंट टीबी के बारे में किया जागरूक
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चेस्ट एंव टीबी विभाग एवं मेडिसन विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन
मेरठ। लाला लाजपतराय स्मारक मेडिकल कॉलेज में सतत चिकित्सा शिक्षा (सी एम इ) का आयोजन राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेडिकल कॉलेज मेरठ के चेस्ट एंड टी बी विभाग एवम मेडिसिन विभाग के साझा प्रयास से किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ आर सी गुप्ता ने की।
मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ वी डी पाण्डेय ने बताया कि सी एम इ रिसेंट टीबी अपडेट के लिए आयोजित की गयी तथा इसका मुख्य उद्देश्य टी बी की दवा, जांच, उपचार की नवीनतम जानकारी अथवा संवेदीकरण था। डॉ उमर उल अक़ील डब्ल्यू एच ओ सलाहकार टी बी प्रिवेंटिव थिरेपी एवम मल्टी-ड्रग रेसिस्टेंट टी बी के बारे में जानकारी दी। मेडिसिन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ आभा गुप्ता ने टी बी इन स्पेशियल सिचुएशन के बारे में बताया। माइक्रोबायोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ अमित गर्ग ने टी बी के उपलब्ध नयी जांच के बारे में बताया। मेडिकल कॉलेज मेरठ के चेस्ट एवम टी बी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ संतोष मित्तल ने भारत में टी बी की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी दी ।
जिला क्षय रोग अधिकार डा. गुलशन राय ने जिले के एनटीईपी की गतिविधियों यानी कम्पलीट सेटअप केे बारे में विस्तारपूर्वक बताया। समस्त विभागों से ओपीडी में कम से कम पांच प्रतिशत टीबी की जांच के लिये रैफ करने की अपील की गयी।
इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ के एन तिवारी,सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, जिला क्षय अधिकारी, जूनियर रेसिडेंट डॉक्टर्स, जनपद मेरठ के राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के स्टाफ पीपीएम शबना बेगम, परवेन्द यादव, अजय सक्सेना आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment