कोरोना के 5,554 नए मरीज मिले

नई दिल्ली (एजेंसी)।
पिछले 24 घंटे में शनिवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 5,554 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 6,322 है। जबकि कोरोना संक्रमित 16 संक्रमितों की मौत हो गई।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 39 लाख 13 हजार 294 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.70 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 48 हजार 850 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.47 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.76 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 88 करोड़ 90 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts