करन क्रिकेट एकेडमी व करन पब्लिक स्कूल की टीमें कमलेश पुन्नी डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए लुधियाना रवाना

मेरठ। स्थानीय कमला लोहटिया सनातन धर्म इंटर कालेज लुधियाना में शुरू हो रहे दूसरे स्वर्गीय श्रीमती कमलेश पुन्नी मैमोरियल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए करन क्रिकेट एकेडमी व करन पब्लिक स्कूल की अंडर-15 टीमें आज लुधियाना के लिए रवाना हुईं। कमल लोहटिया क्रिकेट एकेडमी के कोच भुवनेश पुन्नी ने बताया कि यह टूर्नामेंट लीग आधार पर खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले साल इस टूर्नामेंट की विजेता टीम करन क्रिकेट एकेडमी रही थी। टूर्नामेंट के मैच 10, 11, 12 और 13 सितंबर को दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि करन क्रिकेट एकेडमी से रितुराज, जय, यश, प्रियांशु, अदनान, सुहेल, गगन, अंशुल, जैद, हमजा, वाशु और करन पब्लिक स्कूल से यश तोमर, आकाश, नकुल, अर्पित, शहजाद, मनीष, नमन, अनुज, अभिषेक, कोच अरमान अंसारी होंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts