वरिष्ठ समाजसेवियों को परीक्षितगढ़ गौरव सम्मान से किया गया सम्मानित
परीक्षितगढ़। नगर स्थित डॉ गजे सिंह भवन में अखिल विद्या समिति के तत्वाधान में 121 सामाजिक कार्यकर्ताओं शिक्षकों डॉक्टर सेना के जवान कवयीत्री साहित्यकार पत्रकार कार्टूनिस्ट रचनाकार लोकगीत गायक आदि कलाकारों सहित श्री कृष्ण जन्मोत्सव के आयोजकों को अखिल विद्या समिति ने समिति के सबसे बड़े सम्मान परीक्षितगढ़ गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन विद्युत उपखंड परीक्षितगढ़ के अधिशासी अभियंता संजीव कुमार ने परीक्षितगढ़ के पर्यटन स्थलों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके किया। उन्होंने कहा कि अखिल विद्या समिति का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है सभी को समिति के कार्यों से प्रेरणा मिलती है समाज के सभी वर्गों को साथ जोड़कर चलना हि सफलता की सबसे बड़ी विशेषता है। समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रोहिल्ला ने बताया कि हमारा यह अवार्ड उन लोगों के लिए है जो समाज में कुछ करने का हौसला रखते हैं। हम उन सब को सम्मानित करेंगे जिन्होंने मेहनत करके अपने दम पर अपनी पहचान स्थापित की है। कार्यक्रम में डॉ अनीता गोस्वामी डॉ भावना शर्मा डॉक्टर वर्षा अनुराधा शर्मा मास्टर शुभम मनोज शर्मा विनय कुमार पंडित सत्य प्रकाश गौतम राम कुमारी सूबेदार राजकुमार सुंदर चौधरी सुनील अग्रवाल डॉक्टर अब्बासी डॉक्टर प्रेम कुमार विक्की त्यागी गुल्लू प्रधान सनी शर्मा आकाश शर्मा वरिष्ठ पत्रकार मुनेंद्र त्यागी उस्मान अली मुन्तियाज अली सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। डॉ अमित वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पूनम रुहेला स्वाति चौधरी संगीता प्रजापति मोहिनी वर्मा रेखा सैनी निर्मला वर्मा नरेंद्र शर्मा संत राम सैनी नंदकिशोर पप्पू नितिन शर्मा शिव कुमार बॉबी आर्य निखिल राजू वर्मा कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment