नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार पर शासन-प्रशासन मौन
मऊ (विजय उपाध्याय)। जनपद के चिरैयाकोट नगर पंचायत क्षेत्र के जमीन दुर्गा वार्ड न०13 तकिया बाजार रोड पर नाली के मरम्मत का कार्य किया जा रहा है उस नाली को बैगर साफ-सफाई किये ही उस नाली पर पटिया लगाकर किये गये घटिया स्तर के निर्माण कार्य को छिपाने का कार्य नगर पंचायत प्रशासन के ठिकेदार द्वारा किया जा रहा है।आरोप है कि जो नाली पर पटिया लगाया गया है वह भी घटिया किस्म है। उसकी भलि-भांति जानकारी नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अखिलेश यादव से लेकर जिला प्रशासन को बखूबी जानकारी होते हुए भी नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इस कार्य में जमकर लूट हो रही है। इस तरह की सरेआम लूट पिछले साढ़े चार वर्षों से लगातार किया जा रहा है जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को भलि भांति है। इस संबंध में कई लोगों द्वारा कई बार आवेदन पत्र मुख्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन तक को भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए दिया गया था।
नगर पंचायत में किये गये भ्रष्टाचार की जांच करने के लिए दिया गया है। जिसकी जांच करना तो दूर की बात है उसकी जांच का पता तक नहीं चल सका। पिछले साढ़े चार वर्षों में नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यों और योजनाओं के नाम सरकारी धन को लूटकर आपस में बंदर बांट करने कार्य किया गया है।
विभिन्न योजनाओं में सड़क, प्याऊ, जल निगम मशीन रिबोर, प्रधानमंत्री आवास, समुदायिक शौचालयों, तथा साफ-सफाई जैसी विभिन्न व्यवस्थाओं पर खर्च करने के नाम पर नगर पंचायत प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तथा उससे भी उच्च अधिकारीगण उस धन को लूटकर उसकी खूलेआज धज्जियां उड़ाने का कार्य हो रहा है।


No comments:
Post a Comment