शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान

-भारत को पुन: विश्व गुरु बनाएं: आचार्य राधाकृष्ण मनौड़ी

-जीवन में गुरु का स्थान सर्वश्रेष्ठ: डा. किरण सिंह

-एमपी फाउंडेशन का ‘गुरु हैं चारों धाम’ सम्मान समारोह

मेरठ। एमपी फाउंडेशन के समारोह में शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान किया गया। वक्ताओं ने किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों के चारित्रिक विकास पर भी जोर दिया। मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं विश्व गीता संस्थान के संस्थापक आचार्य राधाकृष्ण मनौड़ी ने कहा कि भारत को पुन: विश्वगुरु बनाने के लिए शिक्षकों को भावी पीढ़ी तैयार करनी होगी।

   सोमवार को गढ़ रोड स्थित लीला सेलिब्रेशन पैलेसे में मदनपाल उपाध्याय फाउंडेशन (एमपी फाउंडेशन) ने शिक्षक दिवस पर ‘गुरु हैं चारों धाम’ समारोह आयोजित किया। समारोह में करीब 50 शिक्षकों एवं अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्रीन इंडिया फोकस के नए अंक ‘गुरु हैं चारों धाम’ का विमोचन भी किया गया। वक्ताओं ने पूर्व राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

  मुख्य अतिथि आचार्य राधा कृष्ण मनौड़ी ने कहा कि भारत की संस्कृति दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। पुराने समय में जो आविष्कार हमारे महापुरुषों ने कर दिये थे वह आज तक कोई नहीं कर सका है। उन्होंने चिंता जताई कि आज विद्यालयों में सिर्फ किताबी शिक्षा दी जा रही है। हमें अपने धर्म, संस्कृति और विद्यार्थियों के चारित्रिक निर्माण पर भी ध्यान देना होगा। महाभारत काल में भगवान श्रीकृष्ण के गीता ज्ञान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गीता में दुनिया की हर समस्या का समाधान है। हर घर में प्रतिदिन गीता का पाठ होना चाहिए। उन्होंने गीता के प्रचार-प्रसार एवं गीता के अनुसार जीवन जीने की बात कही। अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ कवि एवं इतिहासकार डा. किरण सिंह ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन चरित्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डा.राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति बनते समय भी यह शर्त रख दी थी कि उन्हें बच्चों को पढ़ाने के लिए समय जरूर चाहिए। उन्होंने जीवन में गुरु का स्थान बहुत ऊंचा बताया। राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राजकीय इंटर कालेज मेरठ के प्रधानाचार्य सुनील कुमार भड़ाना, डीएन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य एवं उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, चौ. प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कालेज माछरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्यागी ने भी शिक्षक दिवस के बारे में जानकारी दी तथा विद्यालयों में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दिये जाने की बात कही। अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ कवि मुक्तक सम्राट डा.ईश्वर चंद गंभीर, कर्नल ओमकार शर्मा, जनहित इंटर कालेज में प्रधानाचार्य डा. जितेंद्र कुमार त्यागी, पूर्व प्रधानाचार्य दुलीचंद उपाध्याय, पूर्व प्रवक्ता जगतवीर सिंह, अल्पना

त्यागी, कनिका बिष्ट आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये। मुक्तक सम्राट डा.ईश्वर चंद गंभीर, योगेश समदर्शी, चंद्रशेखर मयूर, जगतवीर सिंह, राजीव शर्मा ‘गंभीर’ ने सुंदर काव्यपाठ किया। समारोह की अध्यक्षता डा. किरण सिंह ने एवं संचालन प्रवक्ता कमलेश चंद शर्मा ने किया।

-----

   इन हस्तियों का हुआ सम्मान

आचार्य राधाकृष्ण मनौड़ी, इतिहासकार डा. किरण सिंह, कर्नल ओमकार शर्मा, प्रधानाचार्य सुनील कुमार भड़ाना, सुशील कुमार सिंह, राजेश कुमार त्यागी, डा.जितेंद्र त्यागी, दुलीचंद त्यागी, कमलेश चंद शर्मा, जगतवीर सिंह, लालसिंह त्यागी, डा.हरिश्चंद शर्मा, यतिका पुंडीर, कौसर जहां, सहबा जमाल, पूनम त्यागी, कनिका बिष्ट, अल्पना त्यागी, रेखा, अंजू शर्मा, विकास उपाध्याय, चंद्रभान उपाध्याय, कालीचरण उपाध्याय, नरेंद्र गौड़, मनोज कौशिक, संजीव कौशिक, योगी बिजेंद्र कुमार, योगेश समदर्शी, चंद्रशेखर मयूर, महेंद्र नाथ उपाध्याय आदि।

  

‘गुरु हैं चारों धाम’ का विमोचन

मेरठ। समारोह में अतिथियों ने ‘गुरु हैं चारों धाम’ पुस्तक का विमोचन किया। शिक्षक दिवस के मौके पर प्रकाशित ग्रीन इंडिया फोकस के इस अंक में शिक्षाविद् डा. किरण सिंह, सुनील कुमार भड़ाना, सुशील कुमार सिंह, डा. जितेंद्र कुमार त्यागी, डा. मृदुला शर्मा, यतिका पुंडीर, श्याम सिंह, दुलीचंद उपाध्याय, कौसर जहां आदि के लेख, साक्षात्कार एवं जीवन परिचय प्रकाशित किये गए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts