तिरंगा यात्रा से दिया घर घर तिरंगा लगाने का संदेश


मेरठ। आरएएफ 108 बटालियन एवं स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार प्रसार हेतु आरएएफ 108 बटालियन के कमांडेंट राजेन्द्र प्रसाद एवं सुभारती एनएसएस के प्रभारी डा. नीरज कर्ण सिंह ने आरएएफ 108 बटालियन कैम्प परिसर तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

तिरंगा यात्रा कैम्प परिसर से निकलकर सुभारती विश्वविद्यालय से कंकरखेड़ा होते हुए कैम्प में वापसी पर समाप्त हुई।

आरएएफ 108 बटालियन के कमांडेंट राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे घर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की दिशा में तिरंगा रैली द्वारा आम नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज ’’तिरंगा’’ बॉटे गये तथा ’’हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा के संबंध में व्यापक जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि भारतीय ध्वज प्रत्येक देशवासी के अभिमान का प्रतीक है और इसका सम्मान करने से राष्ट्र भाव उत्पन्न होता है।



सुभारती एनएसएस प्रभारी डा. नीरज कर्ण सिंह ने कहा कि तिरंगा झंडा हर भारतीय की आन, बान, शान है। उन्होंने कहा कि इस अभियान द्वारा तिरंगा वितरण से लोगो में देशभक्ति की भावना जाग्रत होगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सम्मान के साथ अपने घरों पर लगाए और राष्ट्रीयता को सशक्त करने में एक दूसरे का सहयोग करें।
a
इस अवसर पर दीपक कुमार द्वितीय कमान अधिकारी, नीरज कुमार चौधरी, द्वितीय कमान अधिकारी, ज्ञानेन्द्र सिंह, उपकमाण्डेन्ट, मुकेश कुमार, उप कमाण्डेन्ट, रामकिशन, उपकमाण्डेन्ट, सुभारती एनएसएस से डा. सीमा शर्मा, डा. मनोज त्रिपाठी, धनंजय श्रीवास्तव आदि सहित आरएएफ 108 बटालियन एवं एनएसएस स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts