शास्त्री नगर के जी ब्लॉक में महिला समेत 12वर्षीय धेवती का मर्डर 

 देर रात धारदार हथियार से दिया घटना को अंजाम 

 महिला के पति की एक माह पूर्व कैंसर से हुई थी मौत 

 पुलिस  आपसी रंजिशन मान कर चल रही 

 मेरठ। थाना नौंचदी क्षेत्र के शास्त्री नगर के जी ब्लॉक में बीताी रात एक पुलिस विभाग से रिटायर हैड कांस्टेबिल की ६२ वर्षीय पत्नि व उसकी १२ वर्षीय धेवती की निर्मामतापूर्वक हत्या कर दी गयी। घटना का पता सोमवार की सुबह चला। मौके पर आईजी प्रवीन कुमार, एसएसपी रोहित  सिंह सजवाण  समेत आलाधिकारी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनो के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले की जांच पडताल आरंभ कर दी है। शुरूआती तौर पर पुलिस डबल मर्डर रजिंशन मान कर चल रही है। 



 शास्त्री नगर के एच ब्लॉक  के सामने जी 13/1 में  पुलिस से रिटायर स्व रतन सिंह चौधरी की पत्नि कौशल चौधरी अपनी धेवती 12 वर्षीय कुटटू उर्फ तमन्ना के साथ रहती थी। उनक बेटा नवीन गंगानगर में रहता है। रात के समय हथियार बदमाशों ने कौशल चौधरी व उनकी 12 वर्षीय धेवती तमन्ना की धारदार हथियार से निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी । बदमाश घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी लेकर फरार हो गये। घटना का पता सोमवार की सुबह चला। जब आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएसपी रोहित सजवाण ,एसपीसिटी विनीत भटनागर , समेत नौचंदी थाने की पुलिस घटना स्थल पहुंची। मौके पर फोरसिंक टीम व डॉग स्कावायड को बुलाया गया। वही डबल मर्डर की जानकारी मिलते ही आईजी प्रवीण कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना किया।    महिला व उसकी धेवती के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस हर कोण से जांच पडताल करने में जुटी है। 



 एक माह पूर्व हुई रतन सिंह की मौत 

 पुलिस विभाग  से हैड कांस्टेबिल के पद से रिटायर रतन सिंह कैंसर से पीडित थे। उनकी पिछले माह ७ जुलाई को मौत हो गयी थी। कौशल अकेलापन न हो इस लिये अपनी बेटी नेहा की  12 वर्षीय पुत्री  तमन्ना को अपने पास रख लिया था।  पति की मौत के बाद उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। 



 मेरा तो जीने का सहारा छिन गया 

 बेटी का मर्डर की सूचना पर मृतका का बेटा नवीन व बेटी नेहा मौके पर पहुंची। दोनो का रो-रोकर बुरा हाल था। जैसे ही पुलिस नेहा की बेटा का शव एम्बूलेंस में रखने के लिये नेहा गश खाकर नीचे गिर पडी तभी भाई नवीन व अन्य रिश्तेदारों ने सहारा देकर उसे कुर्सी पर बैठाया। नेहा ने रोते हुए उसका तो सहारा ही छिन गया है। वह किसके सराहे जिएगी । 



 शक की सुई रिश्तेदारों पर 

 जिस तरह से महिला व उसकी धेवती का मर्डर किया गया है। घर में लगे सीसीटीवी की डीवीआर का गायब होना संदेह पैदा कर रहा है। पुलिस को शक की सुई श्श्तिेदारों पर टिक गयी है। परिजनों का कहना था कौशल की किसी से दुश्मनी नहीं थी। आखिरकार कौन हो सकता है। जिसने १२ वर्षीय मासूम बच्ची व महिला को मौत के घाट उतार दिया। 

 एसएसपी रोहित सजवाण का कहना है। शुरूआती तौर पर आसपास के लोगों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने को प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts