न्यूबोर्न स्क्रीनिंग एवं रान्टीनेटल स्क्रीनिंग परप्रो. नरेन्द्र मल्होत्रा एवं डा निहारिका मल्होत्रा ने जानकारी साझा की
मेरठ। रविवार को गढ़ रोड स्थित होटल हारमनी इन में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञों एवं बाल रोग विशेषज्ञों की संयुक्त संस्था आईसोपार्ब के मेरठ चौप्टर का अधिष्ठापन किया गया। बता दें कि इस नवनिर्मित चौप्टर के करीब पचास वरिष्ठ ऑब्स-गायलिक एवं बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टरों को मेम्बर बनाया गया है। यह संस्था गर्भवति महिला एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य के लिए कार्य करेगी।
पूर्व प्रधानाचार्या एलएलआरएम पदमश्री डा. ऊषा शर्मा की पहल के बाद इस संस्था को मेरठ में शुरू किया गया है। डा. उषा इस संस्था की पूर्व डीजीएम भी हैं। अध्यक्षा प्रो. डा. भारती माहेश्वरी, उपध्यक्षा डा. प्रियंका गर्ग, सचिव डा. अर्चना गोयल हैं। इस दौरान एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें न्यूबोर्न स्क्रीनिंग एवं रान्टीनेटल स्क्रीनिंग पर आगरा से आए प्रो. नरेन्द्र मल्होत्रा एवं डा निहारिका मल्होत्रा ने जानकारी साझा की। संचालन डॉ कनिका सिंह ने किया।
डॉ.रुकमा इदनानी, डा. कीर्ति दूबे, डा. सविता अग्रवाल आईसोपर्ब मेरठ चौप्टर के सीनियर एक्जीक्यूटिव मेम्बर्स बनाए गए है। डा. अंशुजिंदल, डा. अंजू रस्तोगी साईंटिफिक सेक्रेट्री डा. मंजुला लखनपाल एवं डा. मीनल गर्ग- कलचरल सेक्रेट्री नियुक्त की गयीं। शहर भर के 10 वरिष्ठ गायनिक डाक्टर एवं बाल रोग विशेषज्ञों को एक्जीक्यूटिव मेम्बर्स निर्वाचित किया गया। आईएपी पेट्रल डा. डीके शर्मा ने कहा कि आईसोपार्ब महिला चिकित्सक व बाल रोग चिकित्सकों के कार्य करने का एक कॉमन प्लेटफार्म है। जो कि स्वस्थ बच्चे की डिलवरी में मदद करेगा।


No comments:
Post a Comment