वरिष्ठ नागरिक दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान
-बुजुर्गों ने साझा किये जीवन के अनुभव-सम्मान पाकर खिल उठे बुजुर्गों के चेहरे
मेरठ। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आयोजित समारोह में बुजुर्गों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उन्होंने खुलकर अपने मन के उद्गार व्यक्त किये। किसी ने अपने जीवन के अनुभव साझा किये तो किसी ने कविता और चुटुकले सुनाकर भरपूर मनोरंजन किया।
सम्मान समारोह रविवार को गढ़ रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी मेरठ के कार्यालय में आयोजित किया गया। समारोह में पचास से अधिक बुजुर्गों को शॉल एवं पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। इनमें अधिकांश बुजुर्ग सरकारी सेवाओं से सेवानिवृत्त थे। सम्मान पाकर इन सभी के चेहरों पर खुशी की चमक साफ दिखायी दी। उन्होंने खुलकर इस कार्यक्रम का आनंद लिया। सभी के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किये। इस आयोजन के लिए भारती एक्सा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी को बधाई दी। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तुषार शर्मा ने सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।
ट्रेनिंग मैनेजर वंदना शर्मा ने कंपनी के योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इंश्यारेंस के बारे में लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया। कुछ लोगों ने कंपनी के साथ जुड़कर कार्य करने की इच्छा जताई। ऐसे लोगों को कंपनी से जुड़ने के तरीके और उससे होने वाले लाभ के बारे में भी बताया। पहले से कंपनी के साथ मिलकर कार्य कर रहे कई लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किये। समारोह में वरिष्ठ नागरिक कर्नल ओमकार शर्मा, चक्रपाल बालियान, मेजर बीर सिंह, डा. गोपीचंद सैनी, डा. रिषीपाल, कैप्टन रामवीर सिंह, एसपी सिंह, डीएसपी वर्मा, नरेश पंवार, कमलेश सैनी, पीतांबर सैनी, अनिल शर्मा, अतुल सक्सेना, एसके पाठक, मुकेश गुप्ता, केके सचदेवा, श्री मित्तल, धर्मपाल पाहवा, वेदप्रकाश, मेजर एसपी गौड़, पीएन पतिवाल, वजय जिंदल, डीसी कालरा, अनुराग गोयल, रमेश जी आदि का सम्मान किया गया। वरिष्ठ शाखा प्रबंधक तुषार शर्मा, वंदना शर्मा, वीना वर्मा, प्रियंका अरोड़ा, मनोज कौशिश, अरुण कुमार ने अतिथियों की अगवानी की।



No comments:
Post a Comment