राजू श्रीवास्तव की हालत में नहीं हो रहा सुधार

 कानपुर में फैंस कर रहे दुआएं

कानपुर (राजन दीक्षित)।
देश के मशहूर हास्य कलाकार एवं अभिनेता राजू श्रीवास्तव की हालत गंभीर बनी हुई है। वह बीते आठ दिन से दिल्ली एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि श्रीवास्तव की हालत गंभीर है। उनके फैंस की चिंता दूर करने के लिए प्रत्येक दिन एम्स प्रशासन उनका हेल्थ अपडेट जारी करता है। वहीं उनके फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं मांग रहे हैं।
राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग ने बताया कि रात में उन्हें कुछ इजेंक्शन दिए गए थे। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में लगे हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी काफी परेशान हैं। वह लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर बातचीत कर रहे हैं। एम्स के न्यूरो फिजिशियन डॉ. आंचल श्रीवास्तव की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उनके शरीर में सूजन आ गई थी। जिसके बाद से उनकी हालत बिगड़ रही है। वहीं, कानपुर में उनके फैंस ने हवन पूजन कर स्वस्थ होने की कामना की है।
एम्स डॉक्टरों द्वारा एमआईआर कराए जाने पर जो रिपोर्ट आई, उसके मुताबिक उनके सिर की नस नबी हुई है। डॉक्टर्स जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसको लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि नस दबी होने की वजह से उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts