पहलगाम में खाई में गिरी आईटीबीपी की बस

छह जवान शहीद, 30 घायल
जम्मू (एजेंसी)।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनबाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में कई जवानों के मारे जाने के आशंका है, जबकि कई घायल हुए हैं।
प्राप्त सूचना के अनुसार बस में आईटीबीपी के 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 कर्मी समेत 39 जवान थे। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। यह बस सैनिकों को चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर लेकर जा रही थी। फिलहाल कमांडोज को रेस्क्यू के लिए भेजा गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम किया जा रहा है।
बस हादसे पर आईटीबीपी के पीआरओ ने बताया कि हमारे छह जवानों की जान गई है, जबकि 30 घायल हुए हैं। हम घायलों को हर संभव इलाज मुहैया करा रहे हैं। आईटीबीपी मुख्यालय स्थिति पर नजर रखे हुए है। जवान अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से लौट रहे थे। शहीद जवानों के परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts