मेरठ के ब्रहमपुरी क्षेत्र से मिली नकली एनसीईआरटी की लाखों की किताबें 

 पुलिस ने 4  लोगों को हिरासत में लिया  

 मेरठ। थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के सूर्यापुरम में एसटीएफ ने एक मकान पर छापामारकर लाखों रूपये के नकली एनसीईआरटी की जखीरा बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 4लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं एनसीआरटी की टीम मेरठ पहुंच चुकी है। 

 सीओ ब्रहमपुरी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि पुलिस को सूर्यानगर क्षेत्र में नकली एनसीईआरटीकी किताबों कीसूचना मिली थी जिसके आधार पर एक मकान पर छापामारकर बडी संख्या में नकली एनसीईआरटी की किताबों को बरामद किया। मौके से पांच लोगों गिरफ्तार किया गया। किताबों की कीमत लाखों में बतायी जारहीहै। पकडे गये लोगों से पूछताछ की जा रही है। वही पुलिस ने इस मामले में एनसीईआरटी के अधिकारियों को सूचना दी। जिस मकान से किताबे बरामद हुई है। वह राजकुमार नाम के व्यक्ति का है। राजकुमार की मौत हो चुकी है। मकान में मौजूद महिला ने बताया कुछ दिन पूर्व यह किताबे आयी थी। थाने के एसएसआई नरेन्द्र कसाना ने बताया कि पकडे गये लोगों से पूछताछ की जा रही है। वह कहां-कहां पर इनकी सप्लाई करते थे। 

 बतादें एक साल पूर्व भाजपा के एक नेता के गोदाम से करोडों रूपये की एनसीईआरटी की किताबें बरामद हो चुकी है। इसके बाद भी नकली एनसीईआरटी की किताबों का गोरखधंधा जारी है। फिलहाल सभी किताबों को थाने में रखा गया है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts