मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का निधन

मुंबई (एजेंसी)।
मराठी अभिनेता प्रदीप पटवर्धन का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के गिरगांव स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वे 52 वर्ष के थे। उन्होंने मराठी नाटकों, फिल्मों और धारावाहिकों में काम कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनको मराठी फिल्मों में एक हास्य अभिनेता के रूप में जाना जाता था।
प्रदीप पटवर्धन पिछले कुछ महीने से अपनी खराब सेहत के चलते फिल्मों से दूरी बनाए हुए थे। वैसे तो प्रदीप की पहचान एक हास्य अभिनेता के रूप में थी, लेकिन उन्होंने कुछ गंभीर किरदार भी निभाए। उन्होंने मराठी नाटक मोरुची मावशी में उल्लेखनीय भूमिका निभाई थी। उन्होंने मराठी फिल्म नवरा माझा नवसाचा, लाउ का लाथ जैसी यादगार फिल्मों में भी यादगार अभिनय किया था।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले और अभिनेत्री रेणुका शहाणे समेत कई प्रमुख लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। रेणुका शहाणे ने प्रदीप पटवर्धन की एक मोनोक्रोम तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उनको श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts