भारतीय खाद्य संरक्षा एंवं मानक प्राधिकरण ने संर्विलांस अभियान चलाया
अभियान में खुले में बेचे जाने वाले वनस्वति व मल्टी सोर्स आयल के सेंपल भरे
मेरठ। भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली तथा आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के निर्देशानुसार खाद्य तेलों में मिलावट की रोकथाम, ट्रांस फैटी एसिड की मात्रा, लेवलिंग प्रावधान औरमल्टी सोर्स एडिबल आयल के लिए अनिवार्य एक मार्ग लाइसेंस तथा प्रदेश में खुले खाद्य तेलों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से 1 अगस्त से 14 तक सर्विलांस अभियान चलाया जाना है। जिसमें जनपद में समस्त उत्पादित पैक्ड मल्टी सोर्स एडिबल ऑयल स्थानीय ब्रांड तथा वेजिटेबल आयल स्थानीय ब्रांड एवं ब्रांडेड मल्टी सोर्स एडिबल आयल वेजिटेबल आयल के सर्विलांस नमूने संग्रहित किए जाने हैं।
इसी क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य अधिकारी दीपक सिंह के आदेशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की विभिन्न टीमों द्वारा जनपद में विशेष अभियान चलाकर एडिबल आयल के दो नमूने वनस्पति के दो नमूने तथा मल्टी सोर्स एडिबल आयल का 1 सर्विलांस नमूना संग्रहित किया गया। जिसे जांच हेतु निर्धारित प्रयोगशाला को प्रेषित किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति आम जनमानस को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से फूड सेफ्टी आन व्हील के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाकर खाद्य पदार्थों की जांच की गई तथा लोगों को प्रशिक्षित भी किया गया। उक्त अभियान अभी आने वाले कार्य दिवसों में भी जारी रहेगा। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार गंगवार , परमवीर सिंह, विशाल चौधरी, सुनील कुमार ,सुमन पाल, मोहित कुमार आदि शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment