मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हादसे में सिपाही की दर्दनाक मौत

मेरठ। मेरठ में शनिवार देर रात यूपी पुलिस के सिपाही की मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर हुए हादसे में दर्दनाक मौत 

हो गई। हादसा कार के अनियंत्रित होकर पलटने से हुआ।



जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात मेरठ के थाना परतापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला शेर खान उर्फ जैनपुर निवासी अरुण कुमार वर्षीय पुत्र भूपेंद्र सिंह जोकि बुलंदशहर के थाना नरसैना में सिपाही था।



बताया गया कि देर रात करीब 11:00 बजे वह अपनी कार से अपने घर के लिए निकला था। जैसे ही उसकी कार मेरठ-बुलंदशहर राष्ट्रीय राजमार्ग-334 पर खरखौदा थाना क्षेत्र के नए गांव स्थित पुल पर पहुंची तो अनियंत्रित होकर करीब 20 फुट नीचे गिर गई। जिसमें अरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।





सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से अरुण कुमार को पहले खरखौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया लेकिन हालत चिंताजनक होने के कारण बाद में उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात्रि अरुण कुमार की मौत हो गई। हादसे की खबन सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts