प्रभात फेरी में लगे भारत माता की जय के नारे 

 नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर से निकली प्रभात फेरी 

 मेरठ। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत रविवार को नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र राजेन्द्र नगर से प्रभात फेरी एमओआईसी डा ऋचागुप्ता के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गयी। जो विभिन्न स्थानों से होती हुई यूपीएचसी राजेन्द्र नगर पर समाप्त हुई। 



 प्रभात फेरी का शुभारंभ उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी, पार्षद राकेश शर्मा , नरेन्द्र राष्टï्रवादी ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रभात फेरी कैलाश पुरी, चैतन्य पुरम, दुर्गानगर,कल्याण नगर होते हुए यूपीएचसी राजेन्द्र नगर पर समाप्त हुई। इस दौरान भारत माता की जय आदि नारे प्रभात फेरी में चल रही आशा, एनएमएम ,अन्य स्टॉफ ने लगाए। 



 महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य राखी त्यागी ने बताया आज देश आजादी के ७५ वर्ष मना रहा है। देश की आजादी आसानी नहीं मिले।  देश के लिए कुर्बान होने वाले ने शहीदों अपनी जान की परवाह न करते हुए अपनी जान तक दे दी। आज पूरा विश्व भारत की ओर ओर उसके लगातार हो रहे विकास की तरफ देख रहा है। हमें यही नहीं थमना है।  अभी ओर सफल बाकी है। इस मौके पर डा ऋचा गुप्ता, अर्पित, नदीम, लीला शुक्ला, आशा रानी, शशिबाला, किशनवीर, सुमेश, अंकुश आदि मौजूद रहे। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts