राष्ट्र प्रथम के भाव से भारत बनेगा विश्वशक्तिः सीएम योगी

 होमगार्ड विभाग की तिरंगा यात्रा का किया समाप

लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी अपने मन में राष्ट्र प्रथम का भाव रखें, तभी देश विश्वशक्ति बन सकेगा।
मुख्यमंत्री रविवार को होमगार्ड विभाग की तिरंगा मोटर साइकिल यात्रा का समापन अवसर पर संबोधित कर रहे थे। अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर इस अवसर पर उन्होंने होम गार्ड विभाग के जवानों का हौसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25 वर्षों के लिए एक अमृत काल हम सभी के सामने निर्धारित किया है। अब हमको तय करना है कि 25 वर्षों के लिए हमारी कार्ययोजना क्या होगी।



उन्होंने कहा कि एक समृद्ध और सुरक्षित भारत के लिए हर व्यक्ति को अपने स्तर पर प्रयास करना होगा। अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना होगा। ईमानदारी के साथ किए गए प्रयास, सार्थक परिणाम हमारे सामने प्रस्तुत करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं होमगार्ड विभाग के जवानों को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने विकास खंड स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक इस वृहद जागरूकता मार्च के माध्यम से राष्ट्रीयता का भाव प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने के लिए कार्य किया है। आज यहां तिरंगा मार्च के माध्यम से उसकी एक झलक हमें भी देखने को मिली है।



आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश में होमगार्ड्स विभाग ने ब्लाक, जिला और मंडल स्तर पर तिरंगा मोटरसाइकिल यात्रा निकालने के बाद आज लखनऊ में यात्रा निकाली। पांच कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यात्रा का समापन किया।





No comments:

Post a Comment

Popular Posts