संजय राउत की हिरासत पांच तक बढ़ी
- शिवसेना नेता को अदालत से बड़ा झटकामुंबई (एजेंसी)।
पात्रा चॉल भूमि घोटाला में शिवसेना सांसद संजय राउत को एक बार फिर से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, विशेष पीएमएलए अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर पांच सितंबर तक कर दी है।
बता दें कि 60 वर्षीय राउत को ईडी ने 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने राउत के घर पर सुबह-सुबह छापा मारा था। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था, इसके बाद देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। अदालत ने उन्हें चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आठ अगस्त तक फिर 22 अगस्त तक रिमांड बढ़ाई गई थी। अब अदालत ने पांच सितंबर तक के लिए रिमांड बढ़ा दी है।


No comments:
Post a Comment