बलिया पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- बलिदान दिवस पर ऐतिहासिक जुलूस को दिखाई हरी झंडीबोले- अब होगा बलिया का विकास
बलिया।सीएम योगी आदित्यनाथ बलिया बलिदान दिवस पर शुक्रवार को 9.45 बजे पहुंचे। इस दौरान वह यहां करीब एक घंटे तक मौजूद रहे और जिला कारागार से ऐतिहासिक जुलूस को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद पुलिस लाइन में जनसभा को संबोधित करने भी पहुंचे।
सीएम योगी ने कहा कि क्रांतिकारियों की धरती को कोटि कोटि नमन है। बलिया का अपना इतिहास है। बलिया के लिए शासन का कोई महत्व नहीं होता। आजादी के बाद देश के विकास के लिए अनुशासन बलिया ने दिखाया है। यह ऋषि मुनियों की धरती है। पांच साल से मेडिकल कालेज के जमीन मांग रहा हूं लेकिन मिल नहीं रही है। तीन साल पहले भी यह काम हो जाना चाहिए था। मुख्य सचिव को आज इसी काम के लिए साथ लेकर आया हूं। आज मेडिकल कालेज की सौगात देकर जाऊंगा। मंगल पांडेय की धरती पर आकर मैं अभिभूत हूं। वह लड़ाई अभी तक चल रही है। क्रांतिकारी के मन में यहां के लोगों में श्रद्धा का भाव है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जब भारत छोड़ो का आह्वान किया था, आज उस स्मृति को ताजा करने के लिए हम एकत्र हुए हैं। हमें प्रेरणा मिलती है। 1942 में बलिया ने स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है। डीएम और एसपी नियुक्त कर दिए थे। कुदाल-फावड़ा लेकर जिला कारागार पर हमला बोल दिया था। क्रांतिकारियों को छुड़ा लिया था और चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में अस्थायी सरकार का गठन भी कर लिया है। बाद में ब्रिटिश हुकूमत ने 84 क्रांतिकारियों को गोलियों से भून दिया गया था। यह बलिदान और त्याग बलिया की नई पहचान देता है।
आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया गया है। पीएम मोदी ने पांच संकल्प देश को दिलाए थे। भारत को महाशक्ति बनाने के लिए पांचों संकल्प को आत्मसात करना होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में हम नए भारत का निर्माण करने के लिए अग्रसर है।


No comments:
Post a Comment